दिबियापुर:उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया होली मिलन समारोह

दिबियापुर:उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया होली मिलन समारोह


दिबियापुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने होटल शांती पैलेस में वरिष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश सोनी राजाभैया और जिलामंत्री सुशील दुबे के सानिध्य में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज ने मासिक बैठक की और कहा कि हम सभी व्यापारी संगठित रहें एवं संगठन में अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ें और 24 मार्च को जनपद में आने वाली स्वभिमान रथ यात्रा में सभी व्यापारी शामिल हों। नगर महामंत्री धीरज शुक्ला ने भी सभी व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि व्यापारी चाहे छोटा हो या बड़ा संगठन आपके साथ हमेशा खड़ा है और आप सभी अपने आपको एक और एक ग्यारह मानें न कि दो। वरिष्ठ संगठन मंत्री मयंक भदौरिया ने होली की ऐतिहासिक गाथा को बताया कि हम सभी होली को क्यों मनाते हैं। युवा नगर अध्यक्ष सौरभ दुबे ने 30 मार्च रामनवमी के अवसर पर नगर में निकलने वाली श्रीराम शोभा यात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया। सदस्य पवन दुबे ने यातायात पुलिस से वाहन चेकिंग नगर के अंदर न लगाने की मांग की। अंत में सभी शामिल व्यापारियों ने बड़े ही धूमधाम से होली के गानों पर नृत्य कर अबीर गुलाल उड़ाते हुये फूलों की होली खेली और सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनायें भी दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजभैया और संचालन धीरज शुक्ला ने किया एवं मुख्य अतिथि सुशील दुबे रहे। कार्यक्रम में संजीव गुप्ता, रामपाल सेंगर,राहुल यादव,दीपक गुप्ता,मनोज पोरवाल,विनोद शर्मा,पवन दुबे,राहुल गुप्ता,शिवेश तिवारी,दीपक कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *