अलीगढ़:खाटूश्याम गरीब कल्याण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित की श्याम रसोई …

अलीगढ़। शहर की सामाजिक संस्था खाटूश्याम गरीब कल्याण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्याम रसोई निशुल्क भोजन वितरण का आयोजन गांधी पार्क बस स्टैंड स्थित मां चामुंडा मंदिर पर धूमधाम से कराया गया। संस्था की अध्यक्ष कंचन वार्ष्णेय ने बताया कि खाटू श्याम ट्रस्ट सामाजिक सेवा कार्यों एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए कार्य करने के उद्देश्य से चलाया गया है ट्रस्ट के द्वारा सभी नौजवान, बुजुर्ग, महिलाएं एवं जरूरतमंद लोगों को सहायता हेतु कार्य कराती रहेगी। जल्द ही ट्रस्ट द्वारा शहर के वृद्ध आश्रमों में निशुल्क खाद्य सामग्री एवं जरूरतमंद सामान वितरण करने जा रही है। आज मां चामुंडा मंदिर पर ट्रस्ट द्वारा श्याम रसोई निशुल्क भोजन जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया गया है सुबह 11:00 इस कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया जोकी देर शाम तक संपन्न हुआ। इस मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नितिन वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष गणेश वार्ष्णेय, सचिव मुकेश गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, उप सचिव कुमकुम, प्रवक्ता अभिषेक वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी सौरभ वार्ष्णेय सहित अन्य सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *