अलीगढ़:केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर शहर विधायक मुक्ता राजा ने शहर को दी गई योजनाओं के बारे में दी जानकारी..

केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर शहर विधायक ने केंद्र सरकार के द्वारा शहर को दी गई योजनाओं के बारे में दी जानकारी

केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर अलीगढ़ शहर को केंद्र सरकार के द्वारा जो परियोजनाएं दी गई थी, उन परियोजनाओं का व्याख्यान प्रेस वार्ता कर शहर विधायक  ने जनता के बीच रखी। विधायक का कहना था कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जनता को जो लाभ मिला है। उनकी जानकारी जनता को होनी चाहिए जिससे शहर की जनता को पता चल सके कि केंद्र सरकार के द्वारा जनता के हित में किन-किन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है।

दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ शहर का है। जहां शहर विधायक मुक्त संजीव राजआ ने वार्ता कर केंद्र सरकार के द्वारा जिले में दी गई परियोजना के बारे में जानकारी दी,विधायक ने बताया कि जनता के हित मैं सरकार के द्वारा बहुत सी परियोजनाएं चलाई गई थी। जोकि सफल भी हुई और उनका लाभ आज तक जनता को मिल रहा है। शहर को विश्वविद्यालय एवं डिफेंस कॉरिडोर का लोकार्पण भाजपा सरकार के द्वारा किया गया था। जिसका आने वाले समय में जिले की जनता को रोजगार के साथ-साथ शिक्षा का भी लाभ मिल सकेगा। शहर के बीचो-बीच स्थित गिलहराज जी प्राचीन मंदिर का सौंदर्य करण भाजपा सरकार के द्वारा ही किया जा रहा है। इस मंदिर को पर्यटन के नजरिए से भी देखा जाएगा। विधायक ने बताया कि शहर में अब तक जितने भी कार्य भाजपा सरकार के द्वारा किए गए हैं। आज तक किसी भी सरकार में इतने कार्य नहीं किए गए। प्रेस वार्ता में शहर के सभी भाजपा जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *