अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पलामू मे होगा एतिहासिक प्रदेश

कुमार सावन की रिपोर्ट:-लातेहार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पलामू मे होगा एतिहासिक प्रदेश अधिवेशन :- आदित्य

बरवाडीह/लातेहार:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बरवाडीह के सह नगर मंत्री अतुल कुमार के नेतृत्व में बरवाडीह के सभी शैक्षणिक स्थानों पर पम्पलेट लगाया गया। वही उपस्थित वार्ता में पूर्व नगर मंत्री आदित्य कुमार में जानकारी देते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के 20 वें प्रांतीय अधिवेशन मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में आगामी 17 से 20 जनवरी 2020 तक आयोजित होने जा रहा है। इसके लिए संचालन समिति का गठन कर लिया गया है, जिसमें राष्ट्रीय तथा प्रातं स्तर के कार्यकर्ता भी शामिल हैं।अधिवेशन में पूरे झारखंड प्रदेश से लगभग 1500 छात्र प्रतिनिधि शामिल होंगे।अधिवेशन के सफल आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं को विभिन्न तरह के कार्य तथा दायित्वों का बंटवारा किया गया है।

भगवान वंशीधर, शहीद नीलांबर पीतांबर तथा राजा मेदिनीराय के धरती पर 20वें प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन होना ,पलामू के लिए गौरव की बात है। अधिवेशन में प्रदेश भर के प्रतिनिधि झारखंड के वर्तमान शैक्षणिक समस्या, रचनात्मक कार्य, राष्ट्रहित, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श करेंगे। साथ ही इन विषयों पर प्रस्ताव पारित कर विद्यार्थी परिषद द्वारा साल पर उस पर कार्य किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में अधिवेशन के नियमित अधिवेशन का लोगो(logo) भी जारी किया गया। अधिवेशन के सफल आयोजन हेतु तैयारी शुरू कर दी गई है…. मौके पे सागर कुमार ,हंसः पाल ,राजा कुमार ,आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *