गौशालाओं में जानवरों को ठंड से बचाने के लिए किए गए समुचित प्रबंध।

महराजगंज/रायबरेली: एसडीएम विनय कुमार सिंह व तहसीलदार विनोद कुमार सिंह के गौशालाओं के निरीक्षण के बाद दिए गए निर्देशों के तहत महराजगंज के कान्हा पशु आश्रय स्थल व असनी गांव के पशु आश्रय स्थल पर पशुओं को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाने के निर्देश पर दोनों पशु आश्रय स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में अलाव जलवा दिए गए है।
आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए असनी पशु आश्रय स्थल की संचालिका ग्राम प्रधान सुरेशा देवी व डॉक्टर सुरेश चंद्रा ने बताया कि, 250 गौ वंश (जानवरों) के लिए पशु आश्रय स्थल के अंदर 1 दर्जन से अधिक अलाव जलवा दिए गए हैं और जलते अलावो की देखभाल के लिए कर्मचारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत महराजगंज द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय स्थल में भी अलाव जलाए गए हैं। पशु आश्रय स्थल के प्रभारी राम भारत यादव ने बताया कि, जानवरों की देखरेख और ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम किए गए हैं। जानवरों को ठंड से बचाव के लिए भोजन में गुड आदि भी दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *