झारखंड चुनावः कांग्रेस ने जारी की 19 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, हटिया से शााहदेव को टिकट

कांग्रेस ने सोमवार को  झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 19 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में कांग्रेस ने 19 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। रविवार को कांग्रेस ने प्रथम चरण के चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।  कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोरचा और राष्ट्रीय जनता दल झारखंड में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले भाजपा ने 81 सीटों में से 52 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर पूर्व और झारखंड पार्टी के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर से चुनाव लड़ेंगे।