परिजन सोए थे छत पर और घर में हो गई चोरी

परिजन सोए थे छत पर और घर में हो गई चोरी
कांडी (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के खुटहेरिया गांव के दूरबिजवाडीह निवासी राम दयाल प्रसाद के घर में चोरों ने गुरुवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने 50 हजार नगद, 5 लाख के जेवर सहित लगभग 6 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। रात में घर में चोरी कब हुई घरवालों को इसका पता नहीं चल सका। घर के सभी सदस्य अधिक गर्मी होने के कारण घर की छत पर सोए हुए थे। रात में करीब तीन बजे जब पानी बरसने लगा तो सभी छत से नीचे आए तो देखा की घर का पिछला दरवाजा व दो कमरे का दरवाजा भी खुला हुआ है। इसके बाद इन्हें चोरी होने की जानकारी मिली।

घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह थाना प्रभारी राम अवतार के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित रामदयाल ने बताया कि 25 जून को उनकी मझली बेटी कंचन की शादी थी। वह अपनी ससुराल मुरमा से अपने पति के साथ कल ही यहां आई थी। उसने अपना पूरा जेवर व साड़ी कपड़ा लेकर मायके आई थी। हमारी बड़ी बेटी ज्योति भी यहीं पर थी। इस चोरी में मझली बेटी का लगभग तीन लाख का जेवर कपड़ा नगद सहित सभी सामान चोरी हो गया। चोर एक बड़ा ट्रॉली बैग,दो बड़ा बक्सा 3 साइड बैग 3 अटैची सहित कई अन्य सामान लेकर चम्पत हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *