पलामू प्रमंडल से खेलो इंडिया में मिलिनियम के छात्र आमिर का चयन

पलामू प्रमंडल से खेलो इंडिया में मिलिनियम के छात्र आमिर का चयन

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): खेल प्राधिकरण खेलो इंडिया भारत सरकार में मिलिनियम पब्लिक स्कूल का छात्र आमिर रेयाज चयनित होकर श्रीबंशीधर नगर अनुमंडल के साथ-साथ गढ़वा जिला व पलामू प्रमंडल सहित झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है। पलामू प्रमंडल के इतिहास में पहली बार साईं द्वारा संचालित खेलो इंडिया साइकिलिग अकादमी में मिलिनियम पब्लिक स्कूल का छात्र आमिर रेयाज चयनित होकर अपने माता-पिता, विद्यालय सहित झारखंड राज्य का मान बढ़ाया है।

बताते चलें कि प्रारंभिक चयन परीक्षण का आयोजन गत वर्ष 15 से 17 अक्टूबर तक साइकिलिग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में झारखंड साइकिलिग एसोसिएशन के सहयोग से खेल गांव रांची में संपन्न हुआ था। जिसमें 5 राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और झारखंड के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। रांची में ट्रायल के परिणाम के आधार पर चयनित झारखंड के 26 खिलाड़ी गत फरवरी माह में अंतिम चयन एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए दिल्ली भेजे गए थे। जहां गहन परीक्षण के बाद अंतिम रूप में पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले के मिलिनियम पब्लिक स्कूल के छात्र आमिर रेयाज सहित गुमला की दो व रांची की एक छात्रा का चयन खेलो इंडिया अकादमी में हुआ। विद्यालय के निदेशक मुमताज राही ने बताया कि इस परिणाम से झारखंड साइकिलिग एसोसिएशन काफी उत्साहित है। विद्यालय कोंच रामप्रवेश तिवारी के अथक प्रयास से यह सफलता मिली है। मुमताज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन करने की शुभकामना दिया। इस सफलता के लिए निदेशक ने एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह व कोंच रामप्रवेश तिवारी का आभार व्यक्त किया है। इससे पूर्व भी विद्यालय के बच्चे राज्य स्तरीय खेलों में कई पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाएं हैं। राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेने के लिए विद्यालय के बच्चे प्रयासरत हैं। निदेशक मुमताज राही, अध्यक्ष नूरजहां बेगम, प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रसाद सिंह, आशा राम, श्वेता वर्मा सहित पूरा विद्यालय परिवार इस सफलता पर आमिर रेयाज की उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए खुशी जाहिर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *