झारखंड प्रदेश भाजपा के द्वारा निर्धारित तीन दिवसीय पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान आज भंडरिया प्रखंड मुख्यालय में भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी एवं लातेहार जिला संगठन प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा पौधारोपण करने हेतु भंडरिया पहुँचे।

डिजिटल भारत न्यूज़24×7 LiVEसंवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)

भंडरिया (गढ़वा)– झारखंड प्रदेश भाजपा के द्वारा निर्धारित तीन दिवसीय पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान आज भंडरिया प्रखंड मुख्यालय में भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी एवं लातेहार जिला संगठन प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा पौधारोपण करने हेतु भंडरिया पहुँचे। इस दौरान आंवला, शीशम, गम्हार, अनार, सागवान के पौधे सहित दर्जनों फलदार एवं छायादार इमारती पौधे दोनों अधिकारियों के सहयोग से कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाया गया।

साथ ही प्रखंड में 1000 से अधिक पौधा लगाने की बात कही गई। इस मौके पर लातेहार जिला संगठन प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि दुनिया जलवायु परिवर्तन का सामना कर रहा है। ऐसे में पृथ्वी को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाने की जरूरत है। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि वायुमण्डल को स्वच्छ रखने के लिए प्राकृतिक को बचाये रखने की जरूरत है। इसके लिए पेड़-पौधे का होना जरूरी है। इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी पुरे राज्य में बुथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक मंडल में 1000 (एक हजार) फलदार व छायादार इमारती पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसकी सुरूआत कर दी गई है, जो विशेष अभियान के तहत तीन दिनों तक चलाया जायगा। 24 जुलाई से 26 जुलाई तक पूरे प्रदेश में पौधरोपण किया जाएगा। 26 जुलाई को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का ” मन की बात” ग्यारह बजे सुनने की व्यवस्था सभी पंचायत एवं बूथ स्तर पर किया जाएगा, उसी दिन तीन दिवसीय पौधरोपण कार्यक्रम का समापण होगा। भंडरिया प्रखंड में पौधारोपण के दौरान ठाकुर प्रसाद महतो,उपाध्यक्ष रूप निरंजन सिन्हा, राजेश वर्मा उर्फ बब्लू सिन्हा, बीडीसी सुशील सिन्हा,विजय केशरी, विनय जयसवाल, दिलीप तमोली आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *