भारतीय जनता पार्टी के निर्देशअनुसार बूथ समिति के सत्यापन में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी के निर्देशअनुसार बूथ समिति के सत्यापन में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

डिजिटल भारत न्यूज24x7LiVEसंवाददाता- दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)

ओबरा सोनभद्र ओबरा छोटी शारदा मंदिर के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार प्रत्येक सेक्टर के बूथों की कार्य समितियों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में ओबरा मंडल के बिल्ली मारकुण्डी सेक्टर के बूथ संख्या135-136-137-138-139-140की बूथ कार्य समिति का सत्यापन किया गया।

और बूथ के सभी कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम की जानकारी लेते हुए पार्टी के दिशा निर्देशों पर अमल करने पर जोर दिया गया।

सेक्टर प्रभारी पूर्व जिला मंत्री सुनीता पांडे ने कार्यकर्ताओं को वैश्विक माहमारी के मद्देनजर जरुरतमंदो की मदद करने को लेकर प्रेरित किया,साथ ही कोई वर्ग कोरोना काल में आर्थिक रुप से उपेक्षित न हो इसका ध्यान रखते हुए कोरोना योध्दा के रुप में मुस्तैद रहना अहम कर्तव्य होना चाहिए इस पर बल दिया। सत्यापन कार्य के दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल ओबरा के सेक्टर प्रभारी पूर्व जिला मंत्री सुनीता पांडे, सेक्टर संयोजक अनुज कुमार मिश्रा उर्फ राजू मिश्रा और कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *