विश्व आदिवासी दिवस पर भगवान बिरसा को किया याद

विश्व आदिवासी दिवस पर भगवान बिरसा को किया याद
गढ़वा : विश्व आदिवासी दिवस एवं अगस्त क्रांति भारत छोड़ो आंदोलन के अवसर पर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में भगवान बिरसा एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माला एवं पुष्प अर्पित किया गया।

इस दौरान विश्व आदिवासी दिवस में स्वतंत्रता की लड़ाई में आदिवासी महापुरुषों एवं भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत एवं उनके योगदान के लिए महापुरुषों एवं उनके किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अरविद तूफानी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी, कामगार विभाग के अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामवृक्ष यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष कमर सफदर, पूर्व प्रदेश सचिव सुरेंद्र नाथ तिवारी, अजय सिंह, योगेंद्र तिवारी, जावेद आलम, नन्हें खान, संतु राम, अनिकेत कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *