सुपरवाइजर प्रेम नारायण (कैप्टन) लोढ़ी चिकित्सालय की दूरव्यवस्था की खोली पोल
डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE– संवाददाता- दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)
रावटसगंज सोनभद्र लोढ़ी चिकित्सालय मे मरीजों को नहीं मिल रही है व्यवस्था।ओबरा मे तैनात पूर्व सैनिक के सुपरवाइजर ने प्रेम नारायण (कैप्टन) कोरोना पॉजिटिव होने से उनको लोढ़ी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
और सुपरवाइजर ने खुद स्वयं लोढ़ी चिकित्सालय मे वहां वार्ड में गंदगी,भोजन की व्यवस्था मरीजों के लिए ठीक से नहीं मिल रही है,दवा सही से नहीं मिल रहा है।
और ओबरा में तैनात सुपरवाइजर व सुरक्षाकर्मी प्रेम नारायण (कैप्टन)ने स्वयं वहां की गतिविधियों को अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया और कुछ अधिकारियों से कंप्लेन भी की।
और वहां के वर्करों द्वारा मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।ब्रेक फास्ट में चूड़ा,लंच में चावल,रोटी,मिर्च,और तो और दाल का जूस मरीजों को दिया जा रहा है।उस दाल मे सिर्फ जूस दिख रहा है।
दाल तो गायब है और वही बताते चलें कि पॉजिटिव पेशेंट द्वारा बताया गया सूत्रों की माने तो यहां पर गर्म पानी की व्यवस्था भी नहीं है पॉजिटिव मरीजों को गीजर का पानी पीना पड़ रहा है।
कि यहां ऐसी व्यवस्था है जो मरीज ठीक होने वाला भी है यहां की व्यवस्था देख कर जो ठीक हैं वह भी मर जाएंगे। और वही बताते चलें कि महिला और पुरुष एक ही वार्ड में भर्ती हैं जो ऐसा नहीं होना चाहिए।