स्वच्छता अभियान के साथ भाजपा ने सेवा सप्ताह का किया समापन

स्वच्छता अभियान के साथ भाजपा ने सेवा सप्ताह का किया समापन
डिजिटल भारत न्यूज़24×7 LiVE संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)
भंडरिया (गढ़वा)
– प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंदिर एवं बाजार परिसर में भंडरिया प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी की नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जा रहा सेवा सप्ताह के अंतिम दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा था।

जिसमें बाजार परिसर एवं देवी मंदिर के आसपास साफ-सफाई की गई। सफाई के दौरान दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता कचरा साफ करते दिखाई दिए। उसके पश्चात जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा 11 पौधा रोपण किया गया। मौके पर जिला कार्यकारिणी से रूपनिरंजन सिन्हा, विजय प्रसाद केसरी,मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूषण सिंह, विधायक प्रतिनिधि विरझू सिंह, पूर्व मुखिया विनय सिंह, विनय जयसवाल, उपेंद्र मुण्डा,प्रेमचंद प्रजापति, दिलीप तमोली, योगेश प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *