राजनीति द्वेष और बदले की भावना से समाजवादी नेताओं पर अत्याचार कर रही प्रदेश सरकार: महेन्द्र चौहान

राजनीति द्वेष और बदले की भावना से समाजवादी नेताओं पर अत्याचार कर रही प्रदेश सरकार: महेन्द्र चौहान
डिजिटल भारत न्यूज़24x7LiVEब्यूरो चीफ- महेंद्र प्रताप सिंह-(गाजीपुर- मर्दाह/उत्तर प्रदेश)
कासिमाबाद गाजीपुर।:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जहूराबाद बिधानसभा के अन्तर्गत का कासिमाबाद तहसील पर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के नीतियों का विरोध करते हुए उप जिलाधिकारी रमेश मौर्य को अपनी मांगो का पत्रक सौंपा।

जहुराबाद विधानसभा के समस्त क्षेत्र से आएं हुए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी,सदस्य, कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर भारी गहमागहमी के बीच ज्ञापन निम्लिखित बिन्दुओं पर जैसे केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी बिल,कोरोना काल में अव्यवस्थित स्वास्थ्य व्यवस्था और भ्रष्टाचार,बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था,निजीकरण,द्वेष की राजनीति और बदले की भावना से समाजवादी नेताओं पर अत्याचार के खिलाफ जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन को एसडीएम कासिमाबाद रमेश मौर्या को सौंपा।इस मौके पर अभिषेक यादव युवा नेता सिंगेरा,महेंद्र चौहान पूर्व बिधान सभा जहूराबाद के प्रत्याशी,जय हिंद यादव विधान सभा अध्यक्ष,राजीव यादव राजू क्षेत्र पंचायत सदस्य सिगेंरा, अवधेश यादव,रामकरन यादव,चंद्रशेखर यादव ब्लॉक प्रभार मरदह,अनिल यादव रसूलपुर,विनोद यादव बहतुरा,मनीष सिंह,मंजीत यादव,शिवकुमार यादव मामा,भगवान यादव,धनंजय यादव,विशाल मद्धेशिया,सपा नेत्री प्रियंका यादव,आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *