3 महिलाओं को निर्वस्त्र करने के मामले में पुलिस ने आज 21 लोगों को

गढ़वा : पिछले 3 दिन पहले आठ अक्टूबर को गढ़वा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के सेमरिया टोला में दो महिला एवं एक पुरूष को

डायन, ओझा कह कर मारपीट करते हुए निर्वस्त्र कर प्रताड़ित करने के मामले में आज दो महिला समेत 21 लोगों को गिरफ्तार के जेल भेजा जा रहा है। उक्त जानकारी गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी और सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता करते हुए जानकारी दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे द्वारा त्वरित करवाई करते हुए संज्ञान लेकर इस घटना में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध

प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया था। जिसके बाद गढ़वा पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए एक टीम बना कर इस घटना में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान शुरू कर दी और घटना के कुछ घण्टो के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। फिर टीम के द्वारा लगातार छापामारी कर इस घटना में संलिप्त दो युवती सहित 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। एसडीपीओ श्री टूटी ने बताया कि इस घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी घटना के एक दिन बाद ही हो गई थी जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तो में शिव पासवान, भोला चौधरी, हिरामन चौधरी

कृचा प्रसाद उर्फ किसान साव, उपेन्द्र पासवान , लयान पासवान, नाइन पासवान, रंगर राम उर्फ नन्दलाल राम, शिवनाथ रजवार, संतोष रजवार, बिरबल पासवान, जामिल चौधरी, इन्द्रदेव राम,

विकास कुमार साव उर्फ विक्की, रजत कुमार पासवान, प्रसादी कुमार, सुनिल रजवार, राजू कुमार उर्फ अनिल कुमार, बबलु कुमार, जबकि दो युवती में रूपा कुमारी, सुनिता कुमारी

सभी नारायणपुर सेमरिया टोला के ही हैं।

 

जबकि छापेमारी दल में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी, पु०नि० सह थाना प्रभारी गढवा राजीव कुमार सिंह, परि0पु0अ0नि0 सुमंत कुमार राय, परि0पु0अ0नि0 संजय कुमार, परि०अ०नि० नितिभा कुमार, परि०अ०नि० संतोष कुमार रवि, परि०पु0अ0नि0 निरज कुमार, स0अ0नि0 अभिमन्यु कु0 सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *