श्रीराम-सीता विवाह मंचन देख भक्त भाव-विभोर

रेणुकूट (सोनभद्र) : श्री रामलीला मंचन के चौथे दिन का शुभारंभ गणेश पूजन व श्रीराम आरती से हुआ। रामलीला मंचन के चौथे दिन मंच पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। श्री रामलीला का मंचन यूट्यूब के माध्यम से प्रसारित किया गया। इसमें राजा दशरथ द्वारा बरात लेकर जनकपुर जाना, बरात का भव्य स्वागत और धूमधाम से राम-सीता, लक्ष्मण-उर्मिला, भरत-मांडवी तथा शत्रुघ्न-श्रुतकीर्ति विवाह का मंचन किया गया।

चारों बहनों की विदाई आदि दृश्य प्रमुख रहे। इसके अलावा राम राज्याभिषेक की घोषणा हुई। अयोध्या में राज्याभिषेक की खुशियां का उत्सव और मंथरा ईष्या का मंचन भी किया गया। उसके बाद नारद द्वारा मंथरा को उकसाने सहित कैकेयी को राजा दशरथ से दो वर मांगने के लिए प्रेरित करने दृश्य भी बेहतर ढंग से प्रस्तुत किये गए। अभी तक इसे साढ़े तीन हजार से अधिक दर्शक सब्सक्राइब कर चुके हैं। इसमें प्रधानाचार्या डेफिनी अंगर, प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह चौहान, ऋतु भारद्वाज, पीके उपाध्याय, वीएन झा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *