महिलाओं को दी गई आत्मसुरक्षा की जानकारी

ओबरा (सोनभद्र) : जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा तिराहा पर ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय पर मिशन शक्ति अभियान के तहत गोष्ठी हुई। समूह की महिलाओं सहित गांव की महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कई जानकारियां दी गई।

जुगैल थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति सभी को संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए। समाज व पुरुष वर्ग को बालिकाओं व महिलाओं के प्रति सोच बदलनी होगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि गांव की बेटी घर की बेटी के नारे को अंगीकार करना होगा। इसमें ग्राम प्रधान अगोरी खास राम प्रताप साहनी, उप निरीक्षक विजय कुमार यादव, डा. जगदीश प्रजापति, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, राम बली सिंह, राम देव भारती, महिला कांस्टेबल किरन सिंह, गुंजन यादव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *