विंढमगंज में भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग की आज से शुरुआत

ओम प्रकाश रावत विंढमगंज (सोनभद्र) गुरुवार को विंढमगंज कल्याण मण्डप परिसर में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।एम.एल.सी पूर्व विधान सभा सदस्य जय प्रकाश चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत ही कठिनाइयों से गुजर कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आयी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरी और चांद प्रकाश जैन ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया।

साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, फसल बीमा किसान बिल, समेत अन्य योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने के लिए अपील की।

 

 

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश केशरी, मंडल उपाध्यक्ष शेषमणि चौबे , मंडल कोषाध्यक्ष श्री देव कुमार गुप्ता मंडल मंत्री श्री पंकज गोस्वामी ,मंडल महामंत्री श्री अजय गुप्ता, जिला मंत्री डॉ प्रदीप कुमार कनौजिया, किसान मोर्चा अयोध्या प्रसाद गुप्ता, मंडल कार्य समिति सदस्य रमेश सोनी, सेक्टर संयोजक नंदकिशोर गुप्ता ,आईटी संयोजक मनीष मद्धेशिया, मंडल उपाध्यक्ष पांचू पटेल ,सेक्टर संयोजक देवेंद्र यादव ,सेक्टर संयोजक रामसेवक ,मंडल कार्यसमिति सदस्य दिलीप कुमार गुप्ता ,परमेश्वर यादव जी गिरीवर पासवान ,आईटी मंडल संयोजक संजय कुमार गुप्ता ,मंडल महामंत्री श्रीमती तारा देवी आदि लोग मौजूद रहेंं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *