प्रखंड मुख्यालय स्थित वनवासी कल्याण आश्रम कार्यालय मैं आदिवासियों का मसीहा स्वर्गीय कार्तिक उरांव का जयंती मनाया गया।।

प्रखंड मुख्यालय स्थित वनवासी कल्याण आश्रम कार्यालय मैं आदिवासियों का मसीहा स्वर्गीय कार्तिक उरांव का जयंती मनाया गया

भंडरिया (गढ़वा)– प्रखंड मुख्यालय स्थित वनवासी कल्याण आश्रम कार्यालय में आदिवासियों के मसीहा स्वर्गीय कार्तिक उरांव की जयंती मनाई गई। जयंती के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह नितेश कुमार,वनवासी कल्याण आश्रम के जिला संगठन मंत्री योगेंद्र प्रसाद एवं मंडल प्रमुख उदेश्वर सिंह ने सामूहिक रूप से भारत माता,बिरसा मुंडा एवं कार्तिक उरांव के प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर दीप प्रज्वलित किया।

इस मौके पर जिला कार्यवाह नितेश कुमार ने आदिवासियों के मसीहा कार्तिक उरांव के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से बताया। झारखंड स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना के साथ ही आदिवासियों के भूमि की रक्षा करना, आरक्षण का विस्तार कराना एवं आदिवासियों के धर्मांतरण का पुरजोर विरोध करना आदि कार्तिक उरांव के कार्यों को विस्तार से बताया। इंजीनियरिंग के दौरान ब्रिटेन में ऑटोमेटिक सब स्टेशन इजाद करना सहित उनके शिक्षा दीक्षा एवं राजनीति में प्रवेश आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कार्तिक उरांव आजीवन आदिवासियों के हित में संघर्ष करते रहे। आदिवासियों के हितैषी होने के कारण ही आदिवासी के मसीहा कहलाए। मौके पर संच प्रमुख रंजय सिंह, ध्यान सिंह, भगवान सिंह,मुखलाल राम,जयचंद प्रसाद आदि सहित दर्जनों महिला पुरूष मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *