चैनपुर में मना राष्ट्रीय एकता दिवस

चैनपुर (पलामू) : चैनपुर प्रखंड कार्यालय पर शनिवार को भारत के पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रखंड व अंचलकर्मियों समेत अन्य लोगों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता व सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली।

अपने देश की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यनिष्ठा से योगदान करने की बात कही गई। साथ ही सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्षिता के बल पर स्थापित एकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनु प्रसाद तिवारी प्रधान सहायक सूरज राम अंचल के प्रधान सहायक बसंत राज प्रखंड समन्वयक नूरुल्लाह अंसारी परिणीता रेखा वीणा देवी सुधा कान्ति पूजा मोबलाईजर स्वीटी कुमारी आकांक्षा कुमारी रुक्मिणी देवी सारो देवी मनोज कुमार राहुल शर्मा उमेश कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में शारीरिक दूरी का अनुपालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *