कानपुर में सेवा सँघर्ष के क्षेत्र में जनता सेवा के लिए विजय शंकर यादव सम्मानित किये गए

कानपुर में सेवा सँघर्ष के क्षेत्र में जनता सेवा के लिए विजय शंकर यादव सम्मानित किये गए
डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVEसंवाददाता- दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)
ओबरा सोनभद्र देश प्रदेश में जनता की मजबूत आवाज उठाने सेवा सँघर्ष के क्षेत्र में  सोनभद्र जनपद के जागरूक युवा भारतीय अहिसा सेवा संस्थान  के अध्यक्ष पूर्व छात्र नेता/जन सेवक विजय शंकर यादव को ऑपरेशन विजय सामाजिक संस्था कानपुर ने सम्म्मनित किया। संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी शिव मंगल सिंह जी ने कहा कि विजय जी के कार्य जनहित में सराहनीय है।

इन्होंने युवाओ छात्रों की मजबूती के लिए देश हित मे बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। पूर्व छात्र नेता/जन सेवक विजय शंकर यादव ने कहा कि हम युवा समाज सेवी शिव मंगल सिंह जी का आभार प्रकट करते है जिन्होंने जागरूक युवाओ को सम्म्मनित करने का कार्य किया इनका यह कार्य देश हित मे प्रेणना प्रद है। विजय शंकर ने कहा कि मेरे द्वारा देश प्रदेश में सामाजिक संगठनों से जन सम्पर्क कर मजबूत लोकतन्त्र के निर्माण व शिक्षा रोजगार के प्रति लोगो को जागरूक किया जा रहा। महँगी शिक्षा और बे रोजगारी युवाओ को कमजोर कर रही है और उस पर देश के नेताओ द्वारा रोजगार का प्रलोभन देकर वोट माँगा जा रहा जिससे भारतीय मतदाता ओ निराशा जन्म ले रही है। युवाओ को अपने हक अधिकार के लिए जागरूक रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *