नेहरू युवा केंद्र ने किया युवा कल्ब का गठन,मनोज बने अध्यक्ष 

गढ़वा :- युवा कार्यक्रम एवं खेल कूद मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन रमकंडा इकाई की ओर से गुरुवार को रमकंडा प्रखण्ड के उदयपुर गांव में प्रगती युवा कल्ब का गठन किया गया।जिसमें सर्वसहमति से मनोज कुमार को अध्यक्ष,आकाश कुमार को सचिव,रमन कुमार को कोषाध्यक्ष,विनय कुमार को महासचिव बनाया।इसके साथ ही अन्य लोगो को सदस्य के रूप चयन किया।इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुऐ स्वयंसेवक राकेश कुमार ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र की ओर से युवाओ के लिये कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,जिससे व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में जाकर प्रशिक्षित होकर के अपनी इच्छा अनुसार रोजगार प्राप्त कर अपना जीवन यापन कर सकता है।वही नेहरू युवा केंद्र लोगों को एक अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ एक रोजगार प्रदान करने का काम करती है।इसके साथ ही उन्होंने लोगो वाईसीडीपी कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूवर्क जानकारी दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा की अन्य गांवो में भी युवा कल्ब का गठन किया गया है।जिन गांवों में युवा कल्ब का गठन किया गया है।

उनमे कसमार,चपरी,भईस्मरवा,बिराजपुर का नाम शामिल है।मौके पर रणधीर कुमार, युगल कुमार,गफ्फार अंसारी,अमर सिंह,राजकुमार सिंह,आनंद सिंह,रामगुनी सिंह,संजय सिंह,सुमंत सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *