कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया..

खरौंधी(गढ़वा):- प्रखंड के सिसरी में कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष सुमित कुमार सिन्हा तथा प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा के नेतृत्व में कायस्थ समाज के लोगों ने सिसरी सूर्य मंदिर के पास भगवान चित्रगुप्त का मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन सोमवार को किया।

इस कार्यक्रम में अजमान विभूति नारायण सिन्हा ने बताया की मंदिर निर्माण करने की सपना बहुत साल पहले दिवंगत कायस्थ स्वर्गीय नंदकुमार लाल ने देखा था। आज उनका सपना पूरा होने जा रहा है। क्योंकि उनका सपना उनके वंशज पूरा कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष सुमित कुमार सिन्हा ने कहा भगवान चित्रगुप्त कायस्थ समाज सहित समस्त समाज के इष्ट देव हैं। भगवान चित्रगुप्त ही कायस्थ समाज के लोगों को संकट या दुख दूर करते हुए उनके जीवन में खुशियां ही खुशियां भर देते हैं। भगवान चित्रगुप्त का प्रखंड में एक मंदिर होना अनिवार्य था। प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद श्रीवास्तव ने कहा भगवान चित्रगुप्त मंदिर निर्माण के लिए आज भूमि पूजन किया गया है। जिसका निर्माण समाज के लोगों के सहयोग से जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। मंदिर निर्माण का भूमि पूजन दिन पंडित इंद्रजीत दास के द्वारा भूमि पूजन कराया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम मे समाजसेवी उमेश कुमार जयसवाल, उदय अलबेला सीताराम मेहता, रघुवंशी मेहता, कायस्थ समाज के शंभू प्रसाद श्रीवास्तव, अभय कुमार सिन्हा, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, कामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार श्रीवास्तव, अभिजीत कुमार, मनोज कुमार, राज मोहनलाल श्रीवास्तव, बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *