समाजवादी पार्टी ओबरा कॉलोनी सेक्टर 14 की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न

समाजवादी पार्टी ओबरा कॉलोनी सेक्टर 14 की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न

डिजिटल भारत न्यूज़24x7LiVE- संवाददाता- दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)

ओबरा सोनभद्र आज दिनांक 2 अगस्त 2020 दिन रविवार को स्थानीय कार्यालय सेक्टर – 9 में समाजवादी पार्टी ओबरा कॉलोनी सेक्टर 14 की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई।जिसमे जिलाउपाध्यक्ष ओबरा विधानसभा प्रभारी रमेश सिंह यादव जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।बैठक में बूथ स्तरीय कमेटियों के गठन व आने वाले विधान सभा 2022 के चुनाव के परिपेक्ष्य में गम्भीर मुद्दों पर चर्चा किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता रमेश सिंह यादव ने कहा कि 2012 से 2017 की सरकार में माननीय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ जिसमे तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत आम जनमानस का चौतरफा विकास किया गया।

जबकि आज की भाजपा सरकार के बनते ही उन तमाम योजनाओं को बंद कर जनता के साथ अन्याय कर रही है।शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष त्रिरत्न शुक्लेश ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी,गुंडा माफिया राज हो गया है।जनता भयभीत है और भाजपा के कुशासन से बहुत पीड़ित व दुःखी है।

बिपीन सिंह कश्यप व पवन पटेल ने कहा आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में हम पूर्ण बहुमत से जनता की सरकार बनाएंगे और अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे।हम सभी यह प्रण लेते हैं की सूबे से इस बहुरूपिये भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे, प्रदेश में पुनः अमन चैन और खुशहाली होगा ,लोगों को रोजगार मिलेगा और सभी वर्गों के साथ न्याय होगा।बैठक में मुख्य रूप से जिलाउपाध्यक्ष व ओबरा विधानसभा प्रभारी रमेश यादव,सेक्टर प्रभारी बिपिन सिंह कश्यप ,सेक्टर सहप्रभारी पवन पटेल,सेक्टर पर्यवेक्षक सुनील पवार,जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा त्रिरत्न शुक्लेश,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु यादव,राहुल कुशवाहा, नीरज राय, पूर्व छात्र संघ महामंत्री अजित कन्नौजिया,शशांक शेखर,विनय यादव ,आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *