सीएए के समर्थन में दुद्धी में उतरा जनसैलाब,कहा इससे पड़ोसी देशों में सताए लोगों को भारत में मिलेगा सम्मान से जीने का हक।

सीएए के समर्थन में दुद्धी में उतरा जनसैलाब,कहा इससे पड़ोसी देशों में सताए लोगों को भारत में मिलेगा सम्मान से जीने का हक।

दुद्धी।लोक कल्याण मंच के बैनर तले आज स्थानीय क़स्बा दुद्धी में विभिन्न संगठनों ने आज नागरिकता संशोधन एक्ट ( सीएए) के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसमें हजारों के संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।रैली में हजारों की संख्या में युवा ,बूढ़े ,बुजुर्ग ,महिलाएं ,छात्र छात्राएं ,अधिवक्ता , मुस्लिम बंधु , व्यापारी , विभिन्न गांवों से आये ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लिए सीएए को लेकर भ्रमित लोगों का भ्रम दूर कर जनजागरूकता फैलाया।कहा कि यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है कि जो कानून वर्षों से अधर में पड़ी थी उसे केंद्र सरकार ने पास कर दिया।इससे बंटवारे के समय दूसरे देशों में गए अल्पसंख्यक जो नित्य दिन सताए जा रहें है उन्हें अब भारत में पुनः रहने का अधिकार मिलेगा।
यह रैली स्थानीय क़स्बे के टाउन क्लब मैदान से दोपहर 2 बजे प्रारम्भ हो क़स्बे के ब्लॉक कार्यालय होते हुए जनजागरूकता नारों उदघोष करते हुए हाथों में तख्तियां लिए डीहवार मंदिर वाली गली होकर रामनगर पहुँचा ,जहाँ से वापस होकर म्योरपुर तिराहा होते हुए मुंसिफ कोर्ट वाली गली से शिवाजी तालाब होते हुए खजुरी पहुँचा।खजूरी गांव में जनजागरूकता फैलाते हुए सीएए कानून की बुकलेट की प्रतियां ग्रामीणों में बांटी गई।बताया कि इस कानून से भारत संप्रभुता सम्पन्न मजबूत राष्ट्र बनेगा।भारत के पड़ोसी राष्ट्र बंगलादेश , पाकिस्तान,अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक के रूप में रह रहे हिन्दू ,बौद्ध ,जैन ,ईसाई जहाँ सताए जा रहे है और जिल्लत भरी जिंदगी जीने को मजबूर है उन्हें अब यहां की सरकार भारत की नागरिकता प्रदान करेगी और उन्हें सम्मान से जीने का हक देगी।यहां पर विपक्षी पार्टियों द्वारा फैलाया जा रहा भ्रम गलत है इस कानून में सभी को समानता से जीने का अधिकार प्राप्त होगा।रैली खजुरी से वापस होकर माँ काली मंदिर तिराहा से वापस होते हुए टाउन क्लब मैदान पर समाप्त हुई।
रैली में अधिवक्ता रामलोचन तिवारी ,दिनेश अग्रहरि ,राकेश श्रीवास्तव , अरूणोदय जौहरी ,रामपाल जौहरी,दिलीप पांडेय ,मनोज मिश्रा, चिकित्सकों में डॉ लवकुश ,डॉ विनय कुमार गुप्ता, व्यापारियों में संदीप कुमार ,नीरज जायसवाल,पंकज जायसवाल, निखिल, कृष्णा अग्रहरि , कन्हैया लाल ,सुरेंद्र गुप्ता ,वीरेंद्र गुप्ता , एनजीओ के अभय सिंह , ग्राम प्रधान ईश्वर प्रसाद निराला, नारद पटेल ,रामसुरेश ,जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, सांसद पकौड़ी लाल कोल,दुद्धी विद्यायक हरिराम चेरों , भाजपा जिला अध्यक्ष अजित चौबे , भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,दारा शिकोह,
धर्मवीर तिवारी , नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि,ओमप्रकाश,रविन्द्र जायसवाल ,बाल मुकुंद जायसवाल ,सेवानिवृत जज राजन चौधरी, सुरेंद्र अग्रहरि , विपिन बिहारी, चेतन श्रीवास्तव ,राफ़े खान ,रमीज आलम ,आलोक जायसवाल,गोरखनाथ ,जिला पंचायत सदस्य मानसिंह के साथ कई गांवों के प्रधान व ग्रामीण जनता मौजूद रहे।सीएए के समर्थन में दुद्धी में उतरा जनसैलाब,कहा इससे पड़ोसी देशों में सताए लोगों को भारत में मिलेगा सम्मान से जीने का हक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *