-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर जगत प्रकाश नड्डा जी को बनाये जाने पर डीसीएफ चेयरमैन सहित कई कार्यकर्त्ताओ ने खुशी जाहिर की।

(दुद्धी)सोनभद्र-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर जगत प्रकाश नड्डा जी को बनाये जाने पर डीसीएफ चेयरमैन सहित कई कार्यकर्त्ताओ ने खुशी जाहिर की।इस अवसर पर डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि 2 दिसम्बर 1960 को पटना (बिहार) में जन्मे जे.पी.नड्डा जी विद्यार्थी जीवन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे।

स्नातक व एलएलबी की परीक्षा पटना से ही किया।उसके बाद हिमांचल प्रदेश चले गए और वही से 1993 में पहली बार विधायक चुने गए।1994 से 1998 तक विधानसभा में पार्टी के नेता रहे।2007 मे प्रेम कुमार धूमल सरकार में वन पर्यावरण, विज्ञान व तकनीकी विभाग के मंत्री रहे।2012 में राज्य सभा के लिए चुने गए।अमित शाह जी को भारत के गृह मंत्रीके बनने के समय भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य किये।आज 20 जनवरी 2020 को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने खुशी जाहिर किया।डायरेक्टर संजय कुमार तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजयुमो बबलू केशरी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी, धनंजय रावत , राहुल गुप्ता एडवोकेट, सुभेष मौर्या मंडल उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री नीलू खान, जिला मंत्री सोहराब खान, राफे खान, अवधेश मिश्रा,पूर्व जिला मंत्री भाजपा चन्द्र प्रकाश कन्नौजिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष दरगाही यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद ,कमलेश सिंह कमल,मोहित अग्रहरि, विपिन बिहारी जिला महामंत्री , कृष्ण कुमार सिंह, नान्हू राम, शत्रुघ्न सिंह , राजदेव सोनी, श्याम किशोर यादव,पवन केशरी, राजेंद्र खरवार ,गेना घसिया ने जे पी नड्डा जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *