संवाददाता-संतोष सिंह सा-संपादक (ओबरा/सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)
मोबाइल नंबर- +9194155 38317
ओबरा (सोनभद्र) : स्थानीय क्लब एक में वनिता मंडल ओबरा द्वारा भव्य वसंत मेला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक आरपी सक्सेना एवं वनिता मंडल की अध्यक्ष दीप्ति सक्सेना ने किया। इस दौरान विभिन्न व्यंजनों की स्टाल पर भारी भीड़ दिखायी पड़ी।
मेले में चाउमीन, पाव भाजी, आइसक्रीम, गुलाब जामुन, इमरती, इडली-डोसा, चाट, गोलगप्पे, पेस्ट्री, कचौड़ी, बाटी-चोखा, समोसा, बेडरोल, बिरियानी, एगरोल सहित कई पारम्परिक व्यंजनों के स्टाल पर नागरिकों ने लुत्फ उठाया। वनिता मंडल द्वारा पिछले कई दशकों से आयोजित वार्षिक मेले से एकत्रित धन से समाजसेवा का कार्य किया जाता है। वनिता मंडल की अध्यक्ष दीप्ति सक्सेना की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए कई साजो-सामान रखे गए थे। मेला जैसे-जैसे परवान चढ़ा वैसे नागरिकों की भीड़ बढ़ती गई। नगर में काफी लोकप्रिय इस मेले का आयोजन परियोजना के अभियंताओं की पत्नियों के संगठन वनिता मंडल द्वारा आयोजित होता है। यह मेला सदैव परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच अच्छे सम्बन्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मेले के दौरान हौजी, मटका फोड़, गुब्बारे, ड्रॉप द ग्लास, सत्ते पे सत्ता, कप क्रास, रिग जेम सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान ओबरा-सी के महाप्रबन्धक कैलाश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, दूधनाथ, वनिता मंडल की उपाध्यक्ष कल्पना मिश्रा, सचिव माधुरी गुप्ता, सुधा मिश्रा, सुभद्रा यादव, विधि भटनागर, ममता शंकर, शिप्रा श्रीवास्तव, रिचा, रीता कुरील, सीमा वर्मा, श्रुति, अदालत वर्मा, अनुराग मिश्रा आदि थे।