दुद्धी में तैनात बाइक पीआरवी 4222 की टीम बनी अव्वल बनी पीआरवी ऑफ द वीक।

दुद्धी में तैनात बाइक पीआरवी 4222 की टीम बनी अव्वल बनी पीआरवी ऑफ द वीक।

संवाददाता- उपेन्द्र कुमार तिवारी (दुद्धी ब्यूरो/ सोनभद्र / उत्तर प्रदेश)
मोबाइल नंबर- +919451228649

दुद्धी।पुलिस निदेशालय लखनऊ ने दुद्धी में तैनात 4222 पर तैनात टीम को पीआरवी ऑफ द वीक चुना है।यह पीआरवी 4222 पूरे प्रदेश में सबसे उत्कृष्ठ कार्य के लिए पीआरवी ऑफ द वीक का सम्मान दिया है।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीआरवी 4222 कमांडर योगेश चंद्र मौर्य और पायलट कौशल यादव 1 मार्च 2020 की रात दो पहिया पीआरवी से गस्त पर थे कि इलाहाबाद बैंक शाखा अमवार के पास सड़क किनारे एक महिला के कराहने की आवाज पुलिस को जवानों को सुनाई दी ।

जवानों ने महिला की स्थिति नाजुक देखते हुए आस पास की महिलाओं को एकत्रित कर प्रसव कराया तथा एम्बुलैंस से दुद्धी अस्पताल भर्ती कराया ,चिकित्सकों ने जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ बताया था।इसके लिए दोनों जवानों की टीम को पूरे प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यो के लिए पिआरवी आफ द वीक घोषित किया गया है।
बता दे कि इसी दोपहिया पिआरवी के जवानों ने क़स्बे के रामनगर कलकक्ली बहरा में किसी बात से क्षुब्ध युवती को फाँसी लगाने जा रही युवती को कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदे से झूलने से बचाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *