झारखंड में कोरोना वायरस से चौथा मामला, पॉजिटिव मरीज मिली हिंदपीढ़ी की महिला

रांची : झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमण का चौथा मामला सामने आया है। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है। इसके साथ ही हिंदपीढ़ी इलाके से कोरोना से पीड़ित मरीज की संख्या बढ़कर दो हो गई है। दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज भी महिला ही 

कोरोना से संक्रमण का पहला मामला 31 मार्च को सामने आया था। राजधानी रांची की हिंदपीढ़ी की बड़ी मस्जिद से मिली मलेशिया से आई 22 वर्षीया युवती कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी। उक्त संक्रमित युवती को क्वारंटाइन के लिए खेल गांव में रखा गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे रिम्स में शिफ्ट किया गया था।
कोरोना वायरस से संक्रमण दूसरा मामला हजारीबाग में मिला था। गत 2 अप्रैल को हजारीबाग के युवक में कोरोना के लक्षण मिले थे, जिसके बाद उसका जांच सैंपल रिम्स भेजा गया था। सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था। युवक कोलकाता से हजारीबाग स्थित विष्णुगढ़ अपने घर आया था। वहां वह एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।

कोरोना वायरस से संक्रमण का तीसरा मामला 5 अप्रैल को बोकारो जिले के चंद्रपुरा के तेलो में मिला था। जहां एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया था। कोरोना पॉजिटिव व्‍यक्ति हाल में बांग्लादेश से लौटा था। जांच के लिए उसका सैंपल रांची के रिम्‍स भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *