सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतरत्न बाबा साहब की प्रतिमा पर पूजन एवं पुष्प अर्पित किए

डिजिटल भारत न्यूज़24×7 वेब पोर्टल चैनल-संवाददाता: कृपाशंकर अग्रहरि ( गुड्डू ) दुद्धी तहसील क्राइम ब्युरो

सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए भाजपा मण्डल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

        “जो झुक सकता हैं वो झुका भी सकता हैं।”

“जो धर्म स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है, वही सच्चा धर्म है।”

 “संवैधानिक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं हैं जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं कर लेते।”

 “अच्छा दिखने के लिए नहीं बल्कि अच्छा बनने के लिए जिओ।” ———भारतरत्न, डॉ० भीमराव अंबेडकर 

आज मण्डल दुद्धी में मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह ”बबलू” के द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पी ,भारतरत्न, डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की 129वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा की बाबा साहब भारत रत्न, भारतीय विधिवेत्ता,अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक, प्रथम कानून मंत्री, सामाजिक हक के लिए लड़ने वाले, श्रमिकों, किसानों और महिलाओं को अधिकार दिलाने वाले, भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर हम उन्हें कोटि कोटि नमन करते है

इस दौरान श्याम बिहारी , दीपक गुप्ता (मण्डल उपाध्यक्ष व सभासद), मनीष जायसवाल, प्रेम नारायण सिंह ”मोनू सिंह” (मण्डल महामंत्री), अंशुमान रॉय (मण्डल मंत्री), सोनू जायसवाल (आईटी सह संयोजक) ने भी पुष्प अर्पित किया

इस उपरांत वार्ड नंबर 3 में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *