कोविड-19 कोरोना महामारी के लॉक डाउन के बीच अन्य राज्यों से कई मजदूर भंडरिया पहुंचे।

भंडरिया (गढ़वा)- कोविड-19 कोरोना महामारी के लॉक डाउन के बीच अन्य राज्यों से कई मजदूर भंडरिया पहुंचे। जहां प्रखंड मुख्यालय में मजदूरों का स्वागत कर बीडीओ सुलेमान मुंडारी के द्वारा सभी को बिस्किट पानी दिया गया। इस मौके पर बीडीओ सुलेमान मुंडारी ने बताया कि स्पेशल ट्रेन से मजदूरों को अन्य राज्यों से हटिया लाया गया था।

जहां से सुरक्षित बस द्वारा गढ़वा लाया गया और गढ़वा से सभी मजदूर अपने-अपने घर के लिए होम क्वॉरेंटाइन में भेजे गए हैं। इससे पहले गढ़वा में ही सभी मजदूरों का स्वास्थ्य जांच किया गया है साथ ही इनके हाथों पर अमिट स्याही से होम क्वारन्टाईन का मुहर लगाया गया है। सभी मजदूर 14 दिन तक होम क्वारन्टाईन में रहेंगे, इस दौरान उन्हें इधर उधर घूमने से सख्त मना किया गया है। घर वापसी पर सभी मजदूरों में हर्ष व्याप्त था। वापस आने वाले मजदूरों में ग्राम जमौती के सतेन्द्र मिंज केरल राज्य से,राजस्थान से श्रवण राम, मदगड़ी क निवासी राजेंद्र राम, बघवार निवासी श्रवण भूईयां बैंगलोर से वापस लौटे हैं। सभी मजदूर प्लांट में कार्य करते थे। मजदूरों का नाम पता एवं दूरभाष नंबर अंकित कर स्थानीय अधिकारियों ने रख लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *