गढ़वा जिला प्रशासन एवं झारखंड सरकार से घर वापस लाने के लिए प्रयास करने का विनती किया है।

डिजिटल भारत न्यूज़24×7 LiVE– संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)

भंडरिया(गढ़वा)-भंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मदगड़ी क एवं चिड़ैयाटाड़ के दर्जनों मजदूरों ने गुजरात के अहमदाबाद से वीडियो जारी कर गढ़वा जिला प्रशासन एवं झारखंड सरकार से घर वापस लाने के लिए प्रयास करने का विनती किया है। वीडियो में मनुव्वर अंसारी, सफीद अंसारी, जावेद अंसारी सहित दर्जनों लोग खड़े हैं, जो बता रहे हैं कि वे लोग अहमदाबाद में फंसे हुए हैं।

वहां भोजन और पानी का भारी समस्या है। वे काफी परेशानी में है और अपना घर वापस आना चाहते हैं। वहाँ के अधिकारियों के द्वारा बार बार आश्वासन दिया जा रहा है किन्तु उन्हें वापस भेजने का व्यवस्था नही किया जा रहा है। मजदूरों ने आग्रह किया है कि घर वापस लाने के लिए कोई व्यवस्था किया जाए, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। वे किसी भी परिस्थिति में अपने घर आकर अपने परिवार एवं बच्चों के साथ रहकर ही कोविड-19 की महामारी से जुझना चाहते हैं। वापस आने के लिए आग्रह करने वालों में शैलेश प्रजापति, गोपाल प्रजापति, संजय कुमार, सुनिल कुमार, नफीस अंसारी, कमलेश प्रजापति सहित दर्जनों मजदूर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *