प्रखंड के बजरमरवा में झारखंड-यूपी सीमा का निरीक्षण गढ़वा एसपी अश्विनी सिन्हा ने बुधवार को किया।

खरौंधी- प्रखंड के बजरमरवा में झारखंड-यूपी सीमा का निरीक्षण गढ़वा एसपी अश्विनी सिन्हा ने बुधवार को किया। निरीक्षण के क्रम में खरौंधी थाना तथा अरंगी कोरेंटाइन सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी अश्विनी सिंहा ने झारखंड तथा यूपी बॉर्डर पर तैनात झारखंड के पुलिस जवानों एवं उत्तर प्रदेश पुलिस जवानों से आने जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी लेते हुये कहा झारखंड तथा यूपी सिमा पर लॉकडाउन का कठोरता से पालन करे। साथ ही उन्होंने उनसे कहा कि किसी भी परिस्थिति में एक राज्य से लोग दूसरे राज्य में नहीं जाना चाहिये।

साथ ही कहा वैसे छोटे बड़े पगडंडी जो दोनों राज्यो को जाती है उस पर निगरानी करते रहना है। लॉकडाउन-2 के दौरान किसी प्रकार का लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस क्रम में खरौंधी थाना पहुंचकर थाना परिसर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित सभी जवानों को कई दिशा निर्देश भी दिये। इसके अलावा लॉकडाउन-2 का सही-सही पालन करने का भी निर्देश दिया। इसके बाद आरंगी पंचायत के मध्य विद्यालय में बनाये गये कोरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। जिसमें कोरेंटाइन में रखे गए एकमात्र व्यक्ति गोरख कुमार से बात की। गोरख कुमार ने बताया 18 अप्रैल से कोरेंटाइन में है। एसपी ने गोरख कुमार को कोरोना से बचाव के कई दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही कोरेंटाइन सेंटर में मौजूद व्यवस्था की भी जायजा लिया। गढ़वा एसपी ने पत्रकारों से कहा खरौंधी प्रखंड में आमतौर पर लोग घरों में हैं। प्रखंड में लोग लॉकडाउन का पालन करते हुये देखे गये। प्रखंडवासी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने प्रखंडवासियो से ज्यादा से ज्यादा आरोग्य सेतू एप्प का उपयोग करने की अपील की है। इस मौके पर एसडीओ कमलेश्वर नारायण, एसडीपीओ अजीत कुमार, नगर उंटारी पुलिस इंस्पेक्टर अशोक सिंह, भवनाथपुर पुलिस इंस्पेक्टर रामजी महतो, नगर उंटारी थाना प्रभारी पंकज तिवारी,खरौंधी थाना प्रभारी चंद्रभूषण प्रसाद सिंह आदि लोग मौजूद थे।
फोटो – बार्डर का जायजा लेते
फोटो – कोरेंटाइन सेंटर का जायजा लेते एसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *