रविवार को प्रमुख धर्मराज पासवान तथा उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने दर्जनों जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया।

खरौंधी- रविवार को प्रमुख धर्मराज पासवान तथा उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने दर्जनों जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया कि किरासन तेल सरकारी दर ₹ 27.86 की जगह डीलर द्वारा लाभुकों को 35, 40 तथा 50 रुपये प्रतिलीटर लिया जा रहा है। प्रमुख धर्मराज पासवान तथा उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने बताया हमलोगों के पास दर्जनों ग्रामीणों द्वारा प्रखंड के डीलरो द्वारा मनमानी ढंग से किरासन तेल बेचने का आरोप लगाकर शिकायत किया था। जिसे हमलोग सयुक्त रूप से इसकी जांच पड़ताल किया। जांचोपरांत ग्रामीणों का आरोप सत्य पाया। प्रखंड के
जन वितरण प्रणाली दुकान द्वारा सरकारी नियम एवं शर्तों का घोर उल्लंघन किया जा रहा है। सभी डीलर किरासन तेल सरकारी रेट 27.86 रुपये की जगह 35 रुपये, 40 रुपये तथा 50 रुपये लाभुक को दे रहे है। जो सरकार के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। ऐसे भ्रष्ट डीलरों को विरुद्ध गढ़वा उपायुक्त एवं जिला आयुक्त पदाधिकारी को प्रचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु शिकायत करेंगे।


शिव कुमार यादव राजी, हलकनिया देवी महिला स्वयं सहायता समूह परसवान, विश्वनाथ राम सुंडी, बरती महिला स्वयं सहायता समूह बेतरा, ताज मोहम्मद स्वयं सहायता समूह अरंगी, मुरली स्वयं सहायता समूह बनखेता, सुहाग महिला स्वयं सहायता समूह अंधेरी, किरण महिला स्वयं सहायता समूह चन्द्रे कूपा, विकास भारती स्वयं सहायता समूह चौरिया सहित कोई पीडीएस दुकान का नाम शामिल है। इस संबंध में दूरभाष पर एमओ से बात करना चाहा बात नही हो सका।
रामवीर सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, चंद्र कुमार वर्मा, शिव कुमार यादव, विजय पटेल आड़ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *