विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर जनपद बुलंदशहर के गाँव शिवाली गढ़िया में योगेंद्र चौधरी उर्फ मंटू चौधरी के दादा जी के पुण्यतिथि व द्वार लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे

विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर जनपद बुलंदशहर के गाँव शिवाली गढ़िया में योगेंद्र चौधरी उर्फ मंटू चौधरी के दादा जी के पुण्यतिथि व द्वार लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत व पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार की देश व प्रदेश की सरकार पर किसान को तबाह बर्बाद करने का आरोप लगाया उन्होंने किसान नौजवान छोटे व्यापारियों बेरोजगारी महंगाई डीजल पेट्रोल बिजली के बढ़ते हुए दामों व किसान के गन्ना बकाया व धान गेहूं सहित सरकारी रेट एमएसपी पर खरीद ना होने की बात कहते हुए वर्तमान भाजपा सरकार के नेताओं को तानाशाह बताया शुक्रवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मंटू उर्फ योगेंद्र चौधरी के दादा जी के पुण्यतिथि कार्यक्रम व उनके नाम से बने गांव के द्वार के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे जिस पर किसानों ने जोरदार फूल मालाओं व राकेश टिकैत जिंदाबाद के नारों से भव्य स्वागत किया इस मौके पर एनसीआर के अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन मांगेराम त्यागी मंडल अध्यक्ष मेरठ गुड्डू प्रधान जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अरव सिंह किसान नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव जिला उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी अरविंद महाशय पवन चौधरी पूर्व ब्लाक प्रमुख जहांगीराबाद चौधरी धर्मपाल सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य लाला प्रधान अशोक माली रविंद्र प्रधान पिंकी चौधरी युवा नेता हिमांशु चौधरी बब्बू उर्फ भोलन्दर प्रधान कौशल प्रधान सहित हजारों किसान उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *