19 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित.. 

अलीगढ़ :- सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जिसमें दिनांक 18 मार्च, 2022 को होली का अवकाश, घोषित है। 

 जिसके क्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने अवगत कराया है कि जनपद में 18 मार्च, 2022 के साथ-साथ 19 मार्च, 2022 को भी होली का त्योहार मनाया जायेगा। ऐसी स्थिति में निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन 19 मार्च, 2022 (शनिवार) को भी होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

—————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *