गौ माता सेवा समिति द्वारा विशाल रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया.. 

अलीगढ़ – श्री गौमाता सेवा समिति के तत्कालीन अध्यक्ष स्वर्गीय अभिराम गोयल के प्रथम स्मृति पर अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन पंचायती गौशाला खैर रोड पर श्री गौमाता सेवा समिति द्वारा किया गया। जिसमें कि 19 तारीख को अखंड रामायण पाठ का प्रारंभ हुआ था जो कि 20 तारीख को अखंड रामायण पाठ का दोपहर 12:00 बजे समापन हो गया जिसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे तक हवन यज्ञ कार्यक्रम किया गया। उसके पश्चात गौमाता सेवा समिति द्वारा इस आयोजन में आये। शहर विधायिका मुक्ता संजीव राजा का पटका पहना कर सम्मान किया गया। साथ ही समाज सेवा एवं गौ सेवा में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो कि प्रभु इच्छा तक रात्रि तक चला। सभी गौ भक्तों ने गौ माता का प्रसाद ग्रहण किया। गौशाला की अध्यक्ष गौमाता कृष्णा गुप्ता ने बताया कि हमारे समिति के तत्कालीन अध्यक्ष श्री अभिराम गोयल जी की प्रथम स्मृति में उनके पुत्र मयंक गोयल एवं गौ माता सेवा समिति द्वारा दो दिवसीय इस गौशाला में अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन उनकी प्रथम स्मृति में रखा गया है। जिसमें सभी भक्तों ने बच्चा कर हिस्सा लिया एवं प्रसाद ग्रहण कर गौ माता का आशीर्वाद लिया। वहीं गौशाला के महामंत्री मयंक गोयल ने बताया कि जिस तरह से हमारे बाबूजी गौ माता की सेवा के लिए दिन रात लगे रहते थे उसी प्रकार मैं भी अपने बाबूजी के पथ पर चलकर गौ माता की सेवा के लिए तन मन धन से सेवा करता रहूंगा। गौशाला के कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण लक्ष्क्षो ने बताया कि गौशाला में सभी निस्वार्थ भाव से अपना तन मन लगाकर धन से सेवा करते हैं और इस विशाल भंडारे के आयोजन में सभी ने निस्वार्थ होकर इस भंडारे में अपनी सेवा दी सभी को धन्यवाद करता हूं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विशाल देशभक्त ने दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजीव राजा राजेन्द्र चीफ अतुल राजा राहुल तिवारी राजकुमार चिराग दिनेश डिब्बा वाले सुभाष महेश्वरी शकुंतला भारती गौरी आर्य पुनीता कीर्तन मुरारीलाल गोपाल श्वेता गोयल सुनीति गोयल प्रभा सिंह स्वयंभू सिद्धार्थ जुबिन गुप्ता कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद आरएसएस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *