अलीगढ:मंदिर के भंडारे पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला,बुजुर्ग की हुई मौत, दर्जनभर हुए घायल

 

मंदिर पर हो रहे विशाल भंडारे में मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, एक बुजुर्ग की हुई मौत, दर्जनभर से अधिक हुए घायल

अलीगढ़ के थाना खैर इलाके के गांव किलपुर में एक मंदिर पर चल रहे विशाल भंडारे के दौरान मधुमक्खियों के झुंड में अचानक हमला कर दिया। भंडारे में आसपास के कई गांव के लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। इस हमले में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग मधुमक्खियों के काटने से घायल हुए हैं। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोगों ने खेतों में दौड़ कर खुद को बमुश्किल बचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कीलपुर स्थित श्री राम शरण आश्रम में पीतनंद महाराज का स्वर्गवास हो गया था। जिनका 27वां के उपलक्ष में एक विशाल भंडारे का आयोजन चल रहा था। जिसमें आसपास के कई गांव की भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान जंगल की ओर से काफी तादात में मधुमक्खियों का झुंड आया और भंडारे में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के इस हमले से भंडारे के दौरान भगदड़ मच गई। लोगों ने खेतों में छुप-छुप कर बमुश्किल खुद को सुरक्षित किया। लेकिन मधुमक्खियों के हमले में करीब 65 वर्षीय हरि सिंह नाम के बुजुर्ग समेत दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। लेकिन हरि सिंह अधिक घायल होने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे गाँव में मातम भरा सन्नाटा पसरा पड़ा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *