यमुना के खादर में फसल काटने को लेकर छाता तहसील के गांव स्यारहा के ग्रामीणों काटा हंगामा.. 

मथुरा :- छाता तहसील के अंतर्गत यमुना के खादर में फसल काटने को लेकर छाता तहसील के गांव स्यारहा के ग्रामीणों ने हंगामा किया। महिला और बच्चे कंबाइन मशीन के सामने लेट गए। फसल और स्वयं को आग लगाकर खुदकुशी करने की धमकी दी। इससे तहसील मांट के राजस्व अधिकारी और सुरीर कोतवाली पुलिस के हाथ पैर फूल गए। ये भूमि तहसील मांट क्षेत्र की है। टीम बिना फसल कटवाए वापस लौट आई। तहसीलदार ने देर रात थाना सुरीर में 16 लोगों को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। गांव भिदौनी स्थित यमुना के खादर में छाता तहसील क्षेत्र गांव स्यारहा के ग्रामीणों ने सरसों की फसल सरकारी भूमि बोई थी। यह भूमि तहसील मांट क्षेत्र में हैं। राजस्व विभाग ने इस भूमि पर बोई गई फसल को 25 मार्च को नीलाम किया। जो गांव भिदौनी निवासी वीरेंद्र कुमार के पक्ष में छूटी। वीरेंद्र सिंह ने फसल को काटने गए तो गांव स्यारहा के ग्रामीणों ने रोक दिया। इस पर तहसीलदार मांट मनीष कुमार अधीनस्थ राजस्व अधिकारियों और सुरीर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शाह नजर अहमद के साथ वीरेंद्र कुमार के पक्ष में फसल कटवाने को गए। इसकी जानकारी मिलने पर गांव स्यारहा के ग्रामीण आ गए। उन्होंने फसल काटने से रोक दिया। महिलाएं और बच्चे कंबाइन मशीन के सामने लेट गए। फसल और स्वयं में आग लगाकर खुदकुशी करने की धमकी दी। परिस्थितियों को देखते हुए राजस्व विभाग और पुलिस बिना फसल को कटवाए ही वापस लौट आई। तहसीलदार मनीष कुमार ने गांव स्यारहा निवासी सुघड़ सिंह, देवजीत, हक्को, दीपा, बाबू, सतीश, मनोज, संजय, पप्पू, संता, गंगोली, भगतजी, दीपन, रामजीलाल, सुरेंद्र, जुगेंद्र और राजवीर को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात ग्रामीण महिला-पुरुषों के खिलाफ सुरीर कोतवाली में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *