विवाहित ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

मथुरा :- शहर में दहेज की मांग से तंग आकर मायके में रह रही एक विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विवाहिता ने पति, ससुर, सास, ननद और अन्य पर दहेज प्रताड़ना का भी मामला महिला थाने में दर्ज कराया है। जिसके बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगायी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी के तुरंत बाद से ही उसका पति, ससुर, सास, ननद और जेठ ने दहेज के लालच में पीड़िता पर तरह-तरह के अत्याचार किए और मारपीट की। पीड़िता के अनुसार उसके ससुर ने अहमदाबाद से मथुरा आकर उसको अकेला पाकर उसका बलात्कार किया। वहीं अश्लील वीडियो बनाए और उनको वायरल करने की धमकी तक दे डाली। हालांकि अब पीड़िता ने आरोपियों खिलाफ महिला थाने में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 8 नवम्बर को हुई थी। उसके पिता ने विवाह में लगभग 23 लाख रुपये से अधिक ख़र्च किए। लेकिन दिए गए दान दहेज से उसके पति ससुर, सास, ननद और जेठ संतुष्ट नहीं थे और शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज़ की मांग करने लगे थे। उन्होंने पीड़िता के पिता से 8 लाख रुपये नगद की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता को ताने देना, गाली गलौज करना और मारपीट करना आम बात हो गई थी। वह काफ़ी समय तक यह सब सहन करती रही। जब पानी सिर से उपर हो गया तो उसने आवाजा उठानी शुरू की। लेकिन उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश भी की गई। पीड़िता ने बताया कि अपनी जान बचाने के लिए वो फरवरी 2021 में मायके आ गई थी। इसके बाद 13 नवंबर 2021 को उसके ससुर उसके मायके में पहुंचे। यहां वो घर में अकेली थी और तभी उसके ससुर ने अकेले होने का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया की ससुर ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई है। वहीं अब न्याय के लिए पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है।

मथुरा शहर में दहेज की मांग से तंग आकर मायके में रह रही एक विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विवाहिता ने पति, ससुर, सास, ननद और अन्य पर दहेज प्रताड़ना का भी मामला महिला थाने में दर्ज कराया है। जिसके बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

 

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *