बुलडोजर पर चढ़कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, बाटी मिठाई

वृंदावन। चारों राज्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाली भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई। उत्तर प्रदेश में धमाकेदार जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों द्वारा जमकर धूम मचाई गई। भाजपाइयों ने बुलडोजर पर बैठकर जनता का किया धन्यवाद ज्ञापन। नगर के प्रत्येक तिराई चौराहे पर आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। श्री धाम वृंदावन के चुंगी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को भगवा गुलाल लगाकर खुशी मनाई। इस जीत के अवसर पर भाजपा वृंदावन अध्यक्ष विनीत शर्मा ने बताया कि जनता ने विकास को चुना है। निश्चित रूप से जनता भी भली-भांति जानती है कि केवल भाजपा ही उनको सुरक्षा एवं विकास दे सकती है इसलिए जनता ने अपने मत का प्रयोग कर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है। इस बार दुगनी ऊर्जा के साथ भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पदाधिकारी ब्रज क्षेत्र का विकास करेंगे। इस बार मथुरा जिले की पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है इसलिए इससे सिद्ध होता है कि जनता भी चाहती है कि भाजपा आगे इसी तरह विकास करती रहे।

श्री धाम वृंदावन के गोपीनाथ बाजार में जानकी बल्लभ मंदिर के महंत गोविंद दास महाराज एवं महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज के द्वारा भाजपा की जीत की खुशी में मिठाई बाटी और पटाखे भी चलाएं। महामंडलेश्वर नवल गिरी ने बताया कि 4 प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है जिसको लेकर देश की जनता बहुत खुश है इसी क्रम में आज श्री धाम वृंदावन के व्यापारी साधु समाज एवं सभी नगरवासी भाजपा के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। यूक्रेन से लेकर रूस तक सभी लोगों ने देख लिया है की एक कुशल नेतृत्व क्या से क्या कर सकता है। इसीलिए सभी जनता जनार्दन ने मोदी जी के कुशल नेतृत्व को आगे भी बनाए रखने का मन बनाया है। योगी जी के द्वारा सुरक्षा विकास को लेकर जितने वादे किए हैं वे सभी पूरे किए। इसी क्रम में अब मथुरा को भी भव्य बनाया जाएगा। इस खुशी में आज हम सभी ने मिष्ठान का वितरण कर खुशी मनाई है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *