मुख्यमंत्री की सपथ से पहले हुआ , लखनऊ में बदमाश हुआ ढेर , पूरी कहानी के पीछे क्या रहस्य है , पढ़ें

ब्यूरो : AB LIVE NEWS 

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से चंद घंटे पहले राजधानी लखनऊ में एक बदमाश को ढेर कर दिया गया है | इस बदमाश का नाम राहुल सिंह है और लखनऊ पुलिस ने उसे हसनगंज इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद मार गिराया है | राहुल सिंह पर अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड का आरोप था| उसने इस लूट के दौरान एक कर्मचारी की हत्या कर दी थी |

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक लाख रुपये के इनामी राहुल सिंह को शुक्रवार तड़के 4 बजे लखनऊ पुलिस ने हसनगंज इलाके में घेर लिया |

इसके बाद दोनों से तरफ से फायरिंग शुरू हो गई | अलीगंज थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर हुई मुठभेड़ में राहुल सिंह घायल हो गया | उसे ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *