लोनी: श्रीरामकथा के पांचवे दिन, भगवान राम के वनवास से छलके श्रीराम भक्तों के आंखों से आंसू, दीन-दुखियों की सेवा ही भगवान की सेवा है

लोनी से वरिष्ठ पत्रकार मदन लाल की रिपोर्ट 

लोनी के रामपार्क स्थित सिद्धबाबा मंदिर पर 11 अप्रैल से शुरू हुए श्रीरामकथा के पांचवे दिन कथा पंडाल में राम भक्तों का हुजूम कथा श्रवण हेतु उमड़ा।

कथावाचक श्री अतुल कृष्ण महाराज जी द्वारा भगवान राम के राजतिलक से पहले मंथरा द्वारा कैकई की मति भ्रष्ठ करना, कैकई द्वारा राजा दशरथ से अपने 2 वरदान रूप में भरत का राजतिलक और भगवान राम को 14 वर्षो का वनवास मांगना, भगवान राम का वनगमन, केवट प्रसंग का इतना सचित्र अलौकिक और दिव्य वर्णन किया कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर समेत सभी श्रोताओं के आंखों से झर-झर नीर बहने लगे। कथा श्रवण के लिए भाजपा पदाधिकारी, संघ व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे।

पूज्य व्यास महाराज जी ने अदभुत, अलौकिक और छंदों के साथ प्रसंगों का दिव्य वर्णन किया। कथा व्यास जी ने बताया कि जिस प्रकार गिरिवासियों-वनवासियों ने हनुमान जी के नेतृत्व में धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए स्तुत्य कार्य किया उसी प्रकार समस्त भेदभाव से रही जीवन और समाज के लिए हम सभी को एकजुट होना पड़ेगा।

भगवान श्रीराम ने अपने कुल की मर्यादा को ध्यान में रखकर व अपने पिता के वचन की रक्षा के लिए प्रसन्न होकर सारा राज-पाट त्याग कर वन चले गए। इससे हमें सीख लेना चाहिए कि हमें स्वंय की चिंता न करते हुए यदि जरूरत ओढे तो अपने परिवार समाज व देश के लिए सब कुछ त्याग देना चाहिए।

सभी को सदैव प्रसन्न रहने की प्रेरणा भगवान श्रीराम से लेनी चाहिए। भगवान जहां भी रहते है प्रसन्न रहते है , दुख उनसे कोसों दूर रहता है। कौशल्या माता को एक आदर्श माता बताते हुए कहा कि अगर केकैई मां ने वनगमन के लिए कहा है तो यह तुम्हारे लिए सैकड़ों अयोध्या के समान है।

महाराज जी ने बताया कि भाई सदैव लक्ष्मण जैसा होना चाहिए जो सदैव राम के लिए समर्पित थे। भगवान श्रीराम भैया लखन एवं माता सीता सहित वनगमन के लिए निकले तो सभी अयोध्यावासी अपने घरों को छोड़कर भगवान के पीछे निकल पड़े। पूज्य व्यास जी ने जब यह प्रसंग सुनाया तो पंडाल में उपस्थित सभी श्रोताओं के साथ विधायक नंदकिशोर गुर्जर के भी आंखों से आंसू निकल आये।

भगवान राम के समय सभी ने अपने अपने धर्म पर चलकर आज के समाज को मार्ग दर्शन दिया है। इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सभी रामभक्तों का स्वागत करते हुए कहा कि श्रीरामकथा से लोनी का भाग्य जागृत हो रहा है, समृद्धि लौट रही है। सभी को साथ लेकर लोनी को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए कार्य करेंगे जहां कानून व्यवस्था चाक-चौबंद से लेकर विकास के सभी सौपान क्रियान्वित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *