आईपीएल इतिहास में पहली बार, मुंबई शुरुआती छह मैच हारी, लखनऊ 18 रन से जीता, राहुल का शतक; लखनऊ सुपरजाएंट्स ने

 आईपीएल 2022 के 26वें मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 199 रन बनाए। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने 103 रन की नाबाद पारी खेली।

200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 181 रन ही बना सकी। मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए। उन्होंने 27 गेंदों पर 37 रन बनाए।

लखनऊ की ओर से आवेश खान ने तीन विकेट झटके।आखिरी दो ओवर में मुंबई को जीत के लिए 43 रन की जरूरत थी। 19वें ओवर में जेसन होल्डर के ओवर में मुंबई ने 17 रन बटोरे। आखिरी छह गेंदों पर मुंबई को 26 रन की जरूरत थी।

आखिरी ओवर की पहली गेंद जयदेव उनादकट रन आउट हुए। वे छह गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बना सके। इसके बाद मुरुगन अश्विन ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया।

तीसरी गेंद पर अश्विन (6) रन आउट हो गए। पांचवीं गेंद पर चमीरा ने पोलार्ड को स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। वे 14 गेंदों पर 25 रन बना सके। आखिरी ओवर में मुंबई की टीम सात रन बना सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *