बुलन्दशहर: उत्तर प्रदेश का पहला जनपद बना, जहां 105 खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं खोली गईं हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन प्राथमिक शिक्षा में सुधार करने क़ो बुलंदशहर जिला प्रशासन ने सार्थक बनाया तथा सुधार की ऐसी कील ठोकी जिसने उत्तर प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

संभवतः उत्तर प्रदेश देश का पहला जनपद होगया है जहां 105 खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं बुलन्दशहर प्रशासन द्वारा बनवाई गई है, सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय में खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं सीखने का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं जो पहले कभी नहीं सोचा गया था।

विद्यार्थियों में गजब का जोश व उत्साह, रात में बड़े बुजुर्ग भी खगोल विज्ञान प्रयोगशाला के माध्यम से चांद तारे देख रहे हैं, DPS जैसे नामी स्कूल के बच्चे भी लैब देखने आते हैं | जिलाधिकारी व CDO के निर्देशन व बौद्धिक कौशल के फलस्वरूप जिला बुलंदशहर ने नया कीर्तिमान स्थापित किया, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडे की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *