अलीगढ़:प्रमुख सचिव व नोडल अधिकारी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण..

 

प्रमुख सचिव व नोडल अधिकारी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

अलीगढ़29अक्टूबर(सूवि) प्रमुख सचिव, कारागार विभाग उप्र शासन जनपद नोडल अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने 29 अक्टूबर शनिवार को प्रातः11.10 बजे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज विश्वविद्यालय की निर्माण प्रगति का जायजा लिया। प्रमुख सचिव ने कांट्रेक्टर एवं अभियंताओं को युद्ध स्तर पर मानव श्रम बढ़ाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव ने पाया कि अब तक 33% कार्य पूरा हो जाना चाहिए था परंतु वर्तमान में लगभग 25% कार्य ही पूरा हो पाया है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों की पालना न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डबल शिफ्ट में कार्य कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने बार चार्ट एवं विभिन्न भवनों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी को साप्ताहिक समीक्षा करने के साथ ही कांट्रेक्टर को प्रत्येक इमारत पर पूरी क्षमता से मानव श्रम लगाकर कार्य शुरू करने की चेतावनी दी गई। प्रमुख सचिव ने स्पष्ट किया कि एस्टीमेट रिवाइज किसी भी दशा में नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ब्लॉक लिस्टिंग अथवा किसी भी प्रकार के आर्थिक दंड से बचना चाहते हैं, तो मानव श्रम बढ़ाकर कार्य में तेजी लाएं और कार्य समय से पूरा करें। उन्होंने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की हिलाहवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर ज़िला मजिस्ट्रेट श्री इन्द्र विक्रम सिंह, एसडीएम कोल संजीव ओझा, चीफ इंजीनियर एम एच सिद्दीकी, एस ई देवेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *