काल भैरों अष्टमी पर हवन कर किया भण्डार
अलीगढ़ ! जीटी रोड स्थित भैरों मंदिर पर आज कालभैरव अष्टमी बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सुबह 10 बजे जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे से हवन यज्ञ किया गया। 3 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया जो देर रात्रि तक चला श्यामबाबू हवनकर्ता ने बताया कि यह दिन भगवान भैरव और उनके सभी रूपों के समर्पित होता है। भगवान भैरव को भगवान शिव का ही एक रूप माना जाता है। इनकी पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है भगवान काल भैरव को कई रूपों में पूजा जाता है। भगवान भैरव के मुख्य 8 रूप माने जाते हैं। उन रूपों की पूजा करने से भगवान अपने सभी भक्तों की रक्षा करते हैं और उन्हें अलग-अलग फल प्रदान करते हैं। इस मौके पर मोहित वत्स अमित शर्मा त्रिलोचन शर्मा मुकुल शर्मा राजू शर्मा पुनीत शर्मा विनीत शर्मा अजय बर्मा श्याम बाबू गुप्ता अविनाश शर्मा विपिन मित्तल मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय मौजूद रहे।
अलीगढ़ से अक्षय गुप्ता की रिपोर्ट