मानवीयता की मिसाल दिव्यांग की व्यथा सुन चैम्बर से बाहर निकलकर अलीगढ़ डी एम ने सुनी फरियाद….

दिव्यांग की व्यथा सुन स्वयं चैम्बर से बाहर निकलकर मानवीयता की मिसाल पेश की

डीएम ने दिव्यांग की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के दिये निर्देश

अलीगढ़  भक्त की आवाज तो प्रभु भी अनसुना नहीं कर पाते हैं, उसी प्रकार अलीगढ़ के जनमानस की निरन्तर सुनवाई जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा प्रतिदिन की जा रही है। डीएम रोज की भांति कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर थे, उसी दौरान ग्राम बढौली फत्ते खां निवासी विन्नामी सिंह भी अपनी समस्या लेकर पहुॅंचे। जिलाधिकारी को जब पता चला कि पीड़ित दोनों आंखों से दिव्यांग है, तो वह स्वयं चैंबर से बाहर आ गए और उससे संवाद करते हुए प्रार्थना पत्र लिया। विन्नामी सिंह ने बताया कि दिव्यांग होने की वजह से उसके पिता उसको मारते-पीटते हैं। उसको सम्पत्ति से बेदखल करने और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। आंखों से दिव्यांग व्यक्ति की समस्या को सुनकर इन्द्र विक्रम सिंह का हृदय द्रवित हो उठा। उन्होंने सम्बन्धित थाना क्षेत्र के एसओ से दूरभाष से वार्ता कर निर्देश दिए कि पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित कराते हुए उसे उसका हक दिलाया जाए। जिलाधिकारी से सुरक्षा की बात सुनकर विन्नामी सिंह ने उनका धन्यवाद कहते हुए कहा कि अगर आप जैसे कलक्टर साहब हों तो फिर किस बात का भय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *