गुजरात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का निधन हो गया। पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह सूचना दी गई। पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा गया, ‘शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम. मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।’ मां के निधन के बाद पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे। यूएन मेहता अस्पताल के एक बयान में कहा गया है, ‘हीराबा मोदी का निधन शुक्रवार तड़के (30 दिसंबर) 3.30 बजे (सुबह) इलाज के दौरान हुआ।
Related Posts
तानाशाह भाजपा की रघुवर सरकार का हुआ अंत : दीपू सिन्हा
कुमार सावन की रिपोर्ट:-लातेहार लातेहार – लातेहार जिले के दोनों विधानसभा सीटों क्रमशः मनिका एवं लातेहार से महागठबंधन के प्रत्याशियों…
उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में जान फूंकने के लिए प्रियंका ने सोनिया गांधी को सुझाए तीन विकल्प
उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव 2022 में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी राज्य में अपने संगठन को मजबूत करने…
लेखपाल, पीईटी समेत 10 भर्ती परीक्षाओं का तारीखें घोषित
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (पीईटी) और लेखपाल भर्ती परीक्षा समेत कुल 10…