तानाशाह भाजपा की रघुवर सरकार का हुआ अंत : दीपू सिन्हा

कुमार सावन की रिपोर्ट:-लातेहार

लातेहार – लातेहार जिले के दोनों विधानसभा सीटों क्रमशः मनिका एवं लातेहार से महागठबंधन के प्रत्याशियों रामचंद्र सिंह एवं वैद्यनाथ राम को भारी मतों से विजई बनाने हेतु लातेहार जिले के सभी जनता एवं मतदाता बंधुओं का झारखंड मुक्ति मोर्चा लातेहार आभार प्रकट करते हुए जोहार करती है।
उक्त आशय की प्रेस विज्ञप्ति झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है।
बयान में कहा गया है कि लातेहार की धर्मनिरपेक्ष, झारखंडी, मूलवासी जनता के जनादेश के अनुरूप ही राज्य में जन विरोधी, भ्रष्ट ,सांप्रदायिक, तानाशाह एवं प्रवासी रघुवर सरकार का अंत तथा माननीय हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में जनप्रिय ,धर्मनिरपेक्ष,विकासशील एवं मूल वासियों की सरकार का गठन हो रहा है।लोकप्रिय हेमंत सरकार के गठन के साथ ही समूचे झारखंड राज्य समेत लातेहार जिले में भी सामाजिक कार्य एवं न्याय की गंगा की धारा के प्रवाह को जो रघुवर सरकार में सिर्फ पूंजीपतियों एवं प्रवासियों के महलों तक सिमटी हुई थी उसे मोड़कर गरीब झारखंडियों के घर- आंगन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा जिससे जिले के तमाम जनता का विकास एवं कल्याण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *